मैं हूँ पंडित कृष्ण गोपाल मिश्रा।
आज हम अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जन्मकुंडली, नवांश और 83वें वर्ष की वर्ष कुंडली के आधार पर उनके व्यक्तित्व, राजनीतिक भविष्य और स्वास्थ्य संबंधी संकेतों का ज्योतिषीय विश्लेषण करेंगे। सबसे पहले उनकी जन्मकुंडली की बात करें। डोनाल्ड ट्रंप का जन्म 14 जून 1946, प्रातः 10 बजकर 50 मिनट, जमैका, न्यूयॉर्क में हुआ है। इनकी जन्मकुंडली में सिंह लग्न है और लग्न में मंगल स्थित है। द्वादश भाव में शनि और शुक्र की युति है, जबकि दशम भाव में सूर्य और राहु स्थित हैं। यह ग्रह स्थिति व्यक्ति को असाधारण महत्वाकांक्षा, नेतृत्व क्षमता और सत्ता प्राप्त करने की प्रबल इच्छा प्रदान करती है। अब यदि नवांश कुंडली देखें तो वहाँ भी मंगल अत्यंत प्रभावशाली दिखाई देता है। शनि-शुक्र की मजबूत युति तथा बुध की शुभ स्थिति इनके तीक्ष्ण बुद्धि, तेज स्मरण शक्ति और रणनीतिक सोच का संकेत देती है। हालाँकि एक विशेष बात भी दिखाई देती है। इनका व्यक्तित्व केवल कठोर या आक्रामक नहीं है। इनके भीतर एक "लाइक ए चाइल्ड" स्वभाव भी दिखाई देता है। कई बार ये मूड के अनुसार निर्णय लेते हैं और धैर्य की कमी भी दिखाई देती है। यही कारण है कि इनका व्यक्तित्व एक साथ परिपक्व भी लगता है और भावनात्मक भी। अब मैं अपनी पूर्व भविष्यवाणियों का संक्षिप्त उल्लेख करना चाहूँगा। 24 जनवरी 2020 को मैंने अपने यूट्यूब चैनल पर डोनाल्ड ट्रंप की कुंडली का विश्लेषण करते हुए कहा था कि इनका अगला चुनाव सरल नहीं होगा और सत्ता में वापसी नहीं हो पाएगी। उसके बाद जो राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया, वह आप सभी ने देखा। विस्तृत जानकारी के लिए नीचे यूट्यूब लिंक पर क्लिक करें। https://youtu.be/eQIz-IQzTyM?si=4ec7MkktVFdNDmxL